सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू 2027-28: करें ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई | Sainik School Admission Online Application 2027-28 Start

सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 3 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों और स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामAISSEE 2027
प्रवेश का शैक्षणिक सत्र2027-28
आवेदन शुरू3 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
एडमिशन कक्षा6वीं और 9वीं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाNTA
परीक्षा की तारीख31 जनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/sainik-school-society

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027: महत्वपूर्ण तारीखें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने AISSEE 2027 के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी नीचे दी गई आवेदन तिथियां, आयु सीमा, शुल्क और परीक्षा संबंधी जानकारी AISSEE 2027 के आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार है।तारीखों के अनुसार अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

कार्यक्रमनिर्धारित तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू3 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन3 से 6 दिसंबर 2026
लेट फीस के साथ भुगतान की अंतिम तिथि6 दिसंबर 2026
आवेदन में सुधार7 से 9 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी11 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड जारी25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा31 जनवरी 2027
रिजल्टबाद में घोषित होगा

सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 के लिए आयु सीमा और योग्यता

AISSEE 2027 में आवेदन करने के लिए कक्षा के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। कक्षा 6 और 9 दोनों में लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कक्षा 9 में लड़कियों का प्रवेश उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा।

1. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए योग्यता

  • विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए।
  • लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • लड़कियों के लिए उपलब्ध सीटों की जानकारी स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

2. कक्षा 9 में एडमिशन के लिए योग्यता

  • विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।
  • प्रवेश के समय विद्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होना जरूरी है।
  • लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। लड़कियों का प्रवेश उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

सैनिक स्कूल आवेदन शुल्क कितना है?

AISSEE 2027 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

कैटेगरीआवेदन शुल्क
सामान्य (General)₹850
OBC-NCL₹850
रक्षा कर्मियों के बच्चे₹850
पूर्व सैनिकों के बच्चे₹850
SC₹700
ST₹700

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

लेट फीस: 3 से 6 दिसंबर 2026 के बीच आवेदन करने पर ₹500 अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।

सैनिक स्कूल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

AISSEE 2027 का आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फाइल साइज तथा फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करने है।

  1. विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. विद्यार्थी के हस्ताक्षर।
  3. बाएं हाथ के अंगूठे का निशान।
  4. जन्म प्रमाण पत्र।
  5. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  6. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
  7. रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए सर्विस सर्टिफिकेट, यदि लागू हो।
  8. पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए PPO, यदि लागू हो।
  9. स्वीकृत नए सैनिक स्कूल में पहले से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। ध्यान रखें कि फीस का सफल भुगतान और Confirmation Page जनरेट होना आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के लिए जरूरी है। विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. सबसे पहले AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. AISSEE 2027 Application Form के लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration का विकल्प चुनें।
  4. विद्यार्थी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. प्राप्त एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  7. कक्षा 6 या कक्षा 9 के लिए अपनी पसंद के सैनिक स्कूल का चयन करें।
  8. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  9. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  10. फॉर्म सबमिट करने के बाद Confirmation Page डाउनलोड कर लें।

AISSEE 2027 परीक्षा का पैटर्न

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। विद्यार्थी 13 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी और प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा। दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नकुल अंक
भाषा2550
गणित50150
इंटेलिजेंस2550
सामान्य ज्ञान2550
कुल125300

कक्षा 9 परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नकुल अंक
गणित50200
इंटेलिजेंस2550
अंग्रेजी2550
सामान्य विज्ञान2550
सामाजिक विज्ञान2550
कुल150400

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 कब होगी?

NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार AISSEE 2027 की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

  • कक्षा 6 परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
  • कक्षा 9 परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?

AISSEE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।

2. सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 के लिए अंतिम तिथि क्या है?

बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक है।

3. सैनिक स्कूल कक्षा 6 में एडमिशन के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

31 मार्च 2027 को विद्यार्थी की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

4. सैनिक स्कूल कक्षा 9 में एडमिशन के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

31 मार्च 2027 को विद्यार्थी की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

5. AISSEE 2027 की परीक्षा कब होगी?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

6. क्या लड़कियां भी सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हां, कक्षा 6 में लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। कक्षा 9 में भी लड़कियों के लिए आवेदन की सुविधा है, लेकिन प्रवेश उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

7. सैनिक स्कूल का आवेदन फॉर्म कहां से भरें?

विद्यार्थी NTA के आधिकारिक पोर्टल https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर AISSEE 2027 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।